Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kiara-Sidharth Wedding: बॉलीवुड से लेकर साउथ सेलेब तक शादी में करेंगे शिरकत, देखें पूरी गेस्ट लिस्ट

February 4, 2023

Kiara-Sidharth Wedding: बॉलीवुड से लेकर साउथ सेलेब तक शादी में करेंगे शिरकत, देखें पूरी गेस्ट लिस्ट

आप सभी जानते ही होंगे के फेमस कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 6 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ऐसे में कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक आज से शादी के फंक्शन्स भी शुरू हो जायेंगे। साथ ही अगर हम बात करें शादी में आने वाले गेस्ट की तो ये भी खबर मिल रही है के शादी में बॉलीवुड से लेकर कई साउथ सेलेब भी नजर आ सकते हैं। बता दें के वैसे तो कपल ने शादी में गिने चुने मेहमान ही बुलाए हैं लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके परिवार के अलावा, इंडस्ट्री के सह-कलाकार जैसे के राम चरण, साथ ही कबीर सिंह के सह-कलाकार शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत भी शामिल होंगे।

खबर ये भी है के सिड और कियारा अपने कुछ निर्देशक और निर्माता दोस्तों के बहुत करीब हैं और वे उन्हें भी शादी में आमंत्रित करने की योजना बना रहे हैं। अब तक जिन नामों की पुष्टि की गई है, वे करण जौहर और अश्विनी यार्डी हैं, जो दोनों इस जोड़े के बहुत करीब हैं। उनके अलावा, शेरशाह जोड़ी ने अपने सह-कलाकारों जैसे वरुण धवन, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, रकुल प्रीत और जैकी भगनानी और अन्य को भी आमंत्रित करने की योजना बनाई है।

बात अगर हम शादी के फंक्शन्स की करें तो संगीत, मेहंदी और हल्दी सेरेमनी सहित प्री-वेडिंग फेस्टिवल 4 और 5 फरवरी को होंगे और कपल 6 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर में अपनी सात फेरे लेंगे। अपनी शादी के बाद, सिद्धार्थ और कियारा दो रिसेप्शन आयोजित करने की योजना बना रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें