Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bigg Boss 16: Sumbul नहीं बना पाई Top 5 में जगह, फिनाले से एक हफ्ते पहले ही हुई घर से बाहर

February 5, 2023

Bigg Boss 16: Sumbul नहीं बना पाई Top 5 में जगह, फिनाले से एक हफ्ते पहले ही हुई घर से बाहर

बिग बॉस 16 से एक बहुत बड़ी खबर निकल कर आ रही है। दरअसल, ट्रॉफी जितने के कुछ दिन पहले ही सुंबुल तौकीर खान घर से बेघर हो गई हैं। बता दें के सुंबुल के फैंस को उनके एविक्शन से बहुत बड़ा झटका लगा है। सुंबुल तौकीर खान ‘बिग बॉस’ की स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट मानी जा रही थीं। हालाकिं एक्ट्रेस को एविक्शन से किसी तरह का फर्क नहीं पड़ा है। यहाँ तक के एक्ट्रेस एक इंटरव्यू के दौरान ये भी कहा के उनकी जर्नी कमाल की रही है और उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वो इतनी दूर तक भी आ पाएंगी।

सुंबुलने ये भी बताया कि वो हमेशा से ही ऐसे शो में जाना चाहती थी। चार-पांच हफ्ते अंदर रहकर अपने परिवार के साथ अपना बर्थडे मनाना चाहती थी। लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। मैं अपने इविक्शन से काफी खुश हूं। मेरे फैंस ने मुझे बहुत प्यार दिया है और उनकी वजह से ही मैं उस घर में पूरे 18 हफ्ते रह कर आई। मुझे लगता है कि मैं बिलकुल सही वक्त में घर से बाहर निकली हूं। मैं खुश हूं कि मैं शो के इस मोड़ पर आकर इविक्ट हुई हूं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sumbul Touqeer (@sumbul_touqeer)

‘बिग बॉस’ को चुनने की बात को लेकर सुंबुल ने कहा के शो में जाने का फैसला पापा का था। एक्ट्रेस बोली मुझे ‘बिग बॉस’ जीतने के लिए नहीं बल्कि जिंदगी के कई पाठ सीखने के लिए भेजा था। मैं उस शो में अपने करियर को ऊंचे मुकाम तक ले जाने के लिए नहीं गई थी क्योंकि मैं खुद अपने करियर के पीक पर हूं। ‘बिग बॉस’ में मेरी जर्नी काफी कठिन रही, मैंने काफी उतार-चढ़ाव देखे और मेरे लिए यही सबसे ज्यादा मायने रखता है। एक्ट्रेस के फैंस उनके एविक्शन को लेकर ‘बिग बॉस’ के मेकर्स पर भी काफी भड़क रहे हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें