Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Varun Dhawan अब ‘Citadel India’ वेब सीरीज से करेंगे Digital Platform पर डेब्यू, शूटिंग हुई शुरू

February 6, 2023

Varun Dhawan अब ‘Citadel India’ वेब सीरीज से करेंगे Digital Platform पर डेब्यू, शूटिंग हुई शुरू

बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन वेब सीरीज ‘सिटाडेल इंडिया’ से डिजिटल प्लेटफार्म पर डेब्यू करने जा रहे है। सिटाडेल इंडिया रूसो ब्रदर्स (‘एवेंजर्स एंडगेम’ के निर्देशक) के प्रोडक्शन में बन रही है। राज एंड डीके (निर्देशक जोड़ी राज निदिमोरू और कृष्णा डीके) इस वेबसीरीज को निर्देशित कर रहे हैं। वरूण धवन ने कहा, फिलहाल मैं सिटाडेल इंडिया के बारे में ज्यादा नहीं बता सकता।

अभी उसकी शूटिंग जारी है। शूटिंग का अनुभव अभी तक तो बहुत अच्छा रहा है। हम इस शो को फिल्म के जैसे ही शूट कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि जैसे कोई बहुत बड़ी फिल्म बन रही हो। शायद मेरे जीवन की सबसे बड़ी फिल्म बन रही है। इससे ज्यादा मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें