Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

मां और पत्नी की बढ़ती लड़ाई के बीच परेशान हो Nawazuddin Siddiqui ने छोड़ा अपना घर

February 6, 2023

मां और पत्नी की बढ़ती लड़ाई के बीच परेशान हो Nawazuddin Siddiqui ने छोड़ा अपना घर

फेमस बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी पत्नी और मां की लड़ाई से इतना परेशान हो गए हैं के वे अपना घर छोड़कर एक होटल में शिफ्ट हो गए हैं। जी हां, आपने बिलकुल सही सुना। दरअसल, एक्टर की मां और पत्नी के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है और जिसके बाद एक्टर ने अब घर छोड़ दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नवाज़ के दोस्त का कहना है के अब एक्टर होटल में रुकेंगे जब तक उनके वकील उनके घर ‘नवाब’ पर कानूनी मुद्दों को सुलझा नहीं लेते। जानकारी के लिए आपको बता दें के एक्टर ने बहुत मेहनत से अपने सपनों का घर बनाया था।

एक्टर के घर का नाम उनके पिता के नाम पर ‘नवाब’ रखा गया है। सिर्फ यही नहीं बल्कि नवाज की मां ने भी दावा किया है कि आलिया एक्टर की पत्नी भी नहीं हैं। बात अगर अब आलिया की करें तो एक्टर की पत्नी ने कानूनी रास्ता अपनाते हुए आरोप लगाया था कि नवाज और उनके परिवार ने उन्हें खाना और बेसिक फैसिलिटिज यहां तक ​​​​कि बाथरूम तक भी इस्तेमाल नहीं करने दिया।

यहां तक कि सीसीटीवी कैमरे भी लगा दिए गए हैं और 24 घंटे उनके कमरे के बाहर बॉडी गार्ड्स रहते हैं। आलिया ने नवाज और उनकी फैमिली के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करा दी है। जिसके बाद मुंबई की अंधेरी कोर्ट ने नवाज को उनकी पत्नी आलिया द्वारा दायर शिकायत पर नोटिस जारी किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें