Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Amitabh Bachchan ने शेयर की थ्रोबैक फोटो, एक्टर ने बताया ‘ऊंचे कद की वजह से लोग मुझे बुलाते थे ऊंट’

February 7, 2023

Amitabh Bachchan ने शेयर की थ्रोबैक फोटो, एक्टर ने बताया ‘ऊंचे कद की वजह से लोग मुझे बुलाते थे ऊंट’

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुये बताया कि करियर के शुरूआती दौर में लोग उन्हें ऊंचे कद की वजह से ऊंट बुलाया करते थे। अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपनी थ्रो-बैक फोटो शेयर करते हुए पुराने दिनों को याद किया।अमिताभ ने ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की, जिसमें वह ऊंट पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

अमिताभ ने पोस्ट के कैप्शन में बताया कि जब वह फिल्मों में नए-नए आए थे, तो लोग उन्हें ऊंचे कद की वजह से ऊंट बुलाया करते थे। अमिताभ ने कैप्शन में लिखा, “1969 में जब मैं फिल्मों में आया तो सभी मुझे ऊंट कहते थे। मैंने सोचा कि मैं इस बात को सही ठहराऊंगा और जाकर एक ऊंट पर चढ़ गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)


यह मेरी दूसरी फिल्म ‘रेशमा और शेरा’ की फोटो है। लोकेशन पोचीना, जो कि जैसलमेर से मीलों दूर रेगिस्तान में है। सौभाग्य से लोग मुझे अब ऊंट नहीं बुलाते हैं, क्योंकि अब यह टाइटल कई कई दूसरे लोगों ने ले लिया है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें