Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई के दौरान पथराव के सिलसिले में राजनीतिक कार्यकर्ता सहित चार गिरफ्तार

February 8, 2023

जम्मू में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई के दौरान पथराव के सिलसिले में राजनीतिक कार्यकर्ता सहित चार गिरफ्तार

जम्मू में पिछले सप्ताह अतिक्रमण हटाने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान हुए पथराव के सिलसिले में पुलिस ने एक राजनीतिक कार्यकर्ता सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना के सिलसिले में अभी तक कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि दो अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है।

गौरतलब है कि अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान तीन फरवरी को नरवाल बाईपास इलाके में स्थित मलिक मार्केट की एक दुकान गिराने के वक्त पथराव हुआ था जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘इस सिलसिले में अभी तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और छह अन्य को हिरासत में लिया गया है।’’ उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में राजनीतिक कार्यकर्ता मेहराज दीन मलिक भी शामिल है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें