Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरू हुई Ajay Devgan की ‘Auro Mein Kahan Dum Tha’ की शूटिंग, तब्बू के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन

February 8, 2023

शुरू हुई Ajay Devgan की ‘Auro Mein Kahan Dum Tha’ की शूटिंग, तब्बू के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपनी आने वाली फिल्म औरों में कहां दम था की शूटिंग शुरू कर दी है। बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक नीरज पांडे फिल्म ‘औरों में कहां दम था!’ बना रहे हैं। इस फिल्म में अजय देवगन , तब्बू और जिम्मी शेरगिल की अहम भूमिका है।फिल्म की शूटिंग शुरू हो गयी है। इस फिल्म का ऑरिजनल साउंडट्रैक एमएम कीरावानी कंपोज करने वाले हैं।

फिल्म ‘आरआरआर’ के ‘नाटू नाटू’ गाने को कंपोज करने वाले एमएम कीरावानी ने देश और दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। अजय देवगन ने एक पोस्ट शेयर कर फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी है। अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें फिल्म के तीनों कलाकार और नीरज पांडे दिखाई दे रहे हैं।

सभी सेट पर मौजूद हैं और बातें कर रहे हैं।अजय देवगन ने ट्विटर पर लिखा, ‘औरों में कहां दम था फिल्म के सेट से, नीरज पांडे के साथ, शूटिंग शुरू, तब्बू, जिम्मी शेरगिल।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें