Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

एसपीआई में हरियाणा को 100 में से सबसे कम 33.04 प्रतिशत अंक मिले: अभय सिंह चौटाला

February 9, 2023

एसपीआई में हरियाणा को 100 में से सबसे कम 33.04 प्रतिशत अंक मिले: अभय सिंह चौटाला

चंडीगढ़: इनेलो के प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने केंद्र द्वारा हाल ही में जारी की गई सामाजिक प्रगति सूचकांक रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रिपोर्ट ने मौजूदा सरकार की प्रदेश में नागरिक सुरक्षा और बेहतर कानून व्यवस्था के दावों से परे है। एसपीआई रिपोर्ट प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद ने जारी की है। उसमें लिखा है कि नागरिक सुरक्षा के लिहाज से हरियाणा की स्थिति पूरे देश में सबसे खराब है। अब सरकार यह बहाना भी नहीं बना सकती कि यह रिपोर्ट विपक्षी पार्टियों ने तैयार की है।

पूरे देश के सभी राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों की अपराध की स्थिति पर एक रिपोर्ट तैयार की गई है। रिपोर्ट में हत्या, जघन्य अपराध, महिला एवं बच्चों के साथ होने वाले अपराध, साइबर अपराध जैसे मानक रखे गए हैं। जिसके लिए 100 अंक निर्धारित किए गए हैं। हरियाणा को 100 में से सबसे कम 33.04 प्रतिशत अंक मिले हैं। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जनता किसी भी पार्टी की सरकार इसलिए बनाती है कि सत्ता आने के बाद वह प्रदेश के नागरिकों के लिए अच्छी शिक्षा, बेहतर अस्पताल, अच्छी सड़कें, पानी, बिजली, युवाओं को रोजगार और नागरिकों की जानमाल की सुरक्षा के लिए बेहतर कानून व्यवस्था लागू करेगी। लेकिन प्रदेश सरकार ऐसा नहीं कर पाई। सरकार ने सत्ता हासिल करने के लिए जनता से अनगिनत वायदे किए, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन सभी वायदों को भूल गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें