Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

जर्जर बसों को बेड़े से बाहर करेगा UP Roadway : परिवहन मंत्री Daya Shankar Singh

February 9, 2023

जर्जर बसों को बेड़े से बाहर करेगा UP Roadway : परिवहन मंत्री Daya Shankar Singh

देवरियाः उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने गुरुवार को कहा कि राज्य परिवहन निगम जर्जर बसाों को अपने बेड़े से बाहर कर नई बसों को शामिल कर रहा है। सिंह ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यूपी रोडवेज में दो सालों से कोई नई बसें नहीं खरीदी जा सकी थी। बेड़े को सही करने के लिए प्रत्येक वर्ष एक हजार बसों का आना अनिवार्य होता है लेकिन कोरोना काल के कारण ऐसा नहीं हो सका था।उन्होंने कहा कि हमने अभी तक 2200 बसों की खरीदारी की है और हर छह माह में बेड़े में शामिल करने के लिये एक हजार बसें खरीदी जाएंगी।

उन्होने कहा कि प्रयागराज में लगने वाले कुम्भ को देखते हुए 2025 तक सात हजार बसों की खरीदारी की जायेगी। यूपी के रोडवेज बस स्टेशनों को हवाई अड्डे की तर्ज पर बनाने की योजना चल रही है और इसके लिए प्रदेश के गोरखपुर, वाराणसी सहित 23 बस अड्डों का टेन्डर किया जा चुका है। शीघ्र ही देवरिया सहित अन्य जिलों को दूसरी सूची में शामिल कर लिया जाएगा।

सिंह ने बताया कि हवाई अड्डे के तर्ज पर बनने वाले बस अड्डों पर माल, बाजार सहित अन्य सुविधाओं के साथ-साथ महिलाओं के बैठने की व्यवस्था के साथ आधुनिक शौचालय होंगे। ग्रामीण इलाकों, प्रदेश के अन्दर लम्बी दूरी तथा प्रदेश से बाहर चलने वाली अच्छी बसों को चलाया जायेगा, जिसका किराया बस के स्टेण्डर्ड के अनुसार निर्धारित होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश के हर जिलों से राजधानी बस चलाई जाएंगी, जिसके माध्यम से यात्री अपने जिलों से सुबह चलकर राजधानी लखनऊ पहुंचकर उसी बस से देर शाम बैठकर अपने जिलों को वापस हो जायेंगे। इस बस का किराया अन्य बसों से कुछ अधिक होगा और ये बस मात्र एक जगह यात्रा के दौरान रुकेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें