Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

चेन्नइयन एफसी ने ISL फुटबॉल प्रतियोगिता ईस्ट बंगाल को 2-0 से दी मात

February 13, 2023

चेन्नइयन एफसी ने ISL फुटबॉल प्रतियोगिता ईस्ट बंगाल को 2-0 से दी मात

चेन्नई: चेन्नइयन एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता के मैच में रविवार को यहां अपने घरेलू मैदान जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ईस्ट बंगाल एफसी को 2-0 से हराया।चेन्नइयन ने ईस्ट बंगाल के सेंटर-बैक लालचुंगनुंगा के 48वें मिनट में किये गए आत्मघाती गोल से बढ़त बनाई। उसकी तरफ से दूसरा गोल स्थानापन्न फॉरवर्ड रहीम अली (87वें मिनट में) ने किया।

पिछले आठ मैचों में अपनी पहली जीत दर्ज करने वाली चेन्नइयन की टीम आठवें स्थान पर बनी हुई है। उसके 18 मैचों में पांच जीत, छह ड्रा और सात हार से 21 अंक हो गए हैं। ईस्ट बंगाल एफसी नौवें स्थान पर बरकरार है। ईस्ट बंगाल के 18 मैचों में पांच जीत, एक ड्रा और 12 हार से 16 अंक हैं। ये दोनों टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें