Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Russia-Ukraine War: रूसी सेना में शामिल 16 भारतीय लापता, 12 की मौत…

January 17, 2025

Russia-Ukraine War: रूसी सेना में शामिल 16 भारतीय लापता, 12 की मौत…

Russia-Ukraine War 16 Indians missing 12 died; नेशनल डेस्क : रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध और भी भयंकर हो गया है। हाल ही में, यूक्रेन ने रूस पर 200 से अधिक ड्रोन हमले किए हैं, जिनका रूस ने भी जवाब दिया है। दोनों देशों के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच भारतीय नागरिकों के लिए मुश्किलें और बढ़ गई हैं। यूक्रेन ने रूस पर 200 से अधिक ड्रोन हमले किए, जबकि रूस ने जवाबी कार्रवाई में 80 ड्रोन यूक्रेन की तरफ दागे। दोनों देशों के बीच युद्ध की तीव्रता में लगातार इजाफा हो रहा है, और दोनों एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं। वहीं यूक्रेन-रूस युद्ध में भारतीय नागरिकों की भी स्थिति गंभीर हो गई है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, युद्ध में शामिल होने के लिए कई भारतीय नागरिक रूस गए थे। अब तक 12 भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 16 अन्य लापता हैं।

रूस की सेना में भारतीय नागरिकों की स्थिति

आपको बता दें कि विदेश मंत्रालय ने कहा कि रूस ने सूचित किया है कि रूस की सेना में कार्यरत 16 भारतीय नागरिक लापता हैं। इन 16 नागरिकों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। मंत्रालय ने रूसी सेना से आग्रह किया है कि इन भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द मुक्त किया जाए।

भारत सरकार की प्रतिक्रिया

वहीं भारत सरकार ने रूस से मांग की है कि सेना में कार्यरत भारतीय नागरिकों को वापस भेजा जाए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि कुल 126 भारतीय नागरिकों ने रूस की सेना में सेवा दी थी। इनमें से 96 भारतीय नागरिक भारत लौट चुके हैं और उन्हें रूस की सेना से मुक्त कर दिया गया है।

भारत का रूस से आग्रह

भारत सरकार रूस से यह आग्रह कर रही है कि जो 18 भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में हैं, उन्हें जल्द से जल्द मुक्त किया जाए। इनमें से 16 भारतीय नागरिकों का कोई अता-पता नहीं है। सरकार इन नागरिकों के सुरक्षित लौटने की उम्मीद कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें