Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

MC Stan ने अपने नाम की Bigg Boss 16 की ट्रॉफी, बोले- ‘इसकी बिलकुल नहीं थी उम्मीद’

February 13, 2023

MC Stan ने अपने नाम की Bigg Boss 16 की ट्रॉफी, बोले- ‘इसकी बिलकुल नहीं थी उम्मीद’

‘बिग बॉस 16’ का ख़िताब MC Stan ने अपने नाम कर लिया है। बता दें के MC Stan पहले से ही यंग जनरेशन के बीच अपने रैप सॉन्ग की वजह से मशहूर हैं। ऐसे में हाल ही में एमसी स्टेन ने एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने बताया खुद को विनर बनने की उम्मीद उन्हें बिलकुल नहीं थी। साथ ही उन्होंने कहा के हालांकि, उन्हें ही क्या, शायद किसी को भी ऐसी उम्मीद नहीं थी।

एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें लग रहा था कि शो शिव ठाकरे जीतेंगे। स्टेन ने कहा, “मैं इसकी उम्मीद नहीं कर रहा था। मुझे लगा कि मेरा भाई शिव शो जीतेगा। हम दोनों में ऐसी बात हुई थी कि या तो वो जीतेगा या मैं जीतूंगा। हमारा आखिरी तक यही था। मुझे लगता है कि सभी 16 कंटेस्टेंट्स शो को जीतना डिजर्व करते थे।”

इंटरव्यू में एमसी स्टेन से पूछा गया कि सलमान खान ने उन्हें विनर अनाउंस किया तो उन्हें कैस महसूस हुआ। इस पर रैपर ने कहा, “मुझे महसूस हो रहा था कि मुझे रोना चाहिए या हंसना चाहिए। वह सिचुएशन इस तरह से थी।” बिग बॉस की जर्नी याद करते हुए स्टेन ने कहा, “शांत बैठते है तो पब्लिक वीक समझती है। फैमिली और किसी न किसी को मिस करता था, लेकिन बोलता नहीं था।” ऐसे में अब सभी फैंस बेहद खुश हैं और एमसी स्टेन को ढेरों बधाइयां भी दे रहे हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें