Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

3 बार केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं नए राज्यपाल Shiv Pratap Shukla

February 13, 2023

3 बार केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं नए राज्यपाल Shiv Pratap Shukla

शिमला : शिव प्रताप शुक्ला हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदेश के राज्यपाल पद पर शिव प्रसाद शुक्ला की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। शिव प्रसाद शुक्ला प्रदेश के 29वें राज्यपाल होंगे। शिव प्रताप शुक्ला यूपी के गोरखपुर जिले के रुद्रपुर के रहने वाले हैं। नव नियुक्त राज्यपाल चार मर्तबा विधायक, तीन बार केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। वह राज्यसभा में भाजपा के भाजपा मुख्य सचेतक भी रहे।

पीएम मोदी के नेतृत्व वाली राजग-एक सरकार में वह केंद्र सरकार में मंत्री रहे। वह राजनाथ सिंह के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। नव नियुक्त राज्यपाल शिव प्रसाद शुक्ला ने अपना सियासी सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू किया। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर में बहुत सारे उतार-चढ़ाव भी देखे। शुक्ला ने 1989 में आम चुनावों में प्रचार किया और कांग्रेस के सुनील शास्त्री को हराकर उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य चुने गए। वह 1989, 1991, 1993 और 1996 में लगातार 4 मर्तबा उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य चुने गए।

उत्तर प्रदेश विधान सभा के लिए दूसरी मर्तबा चुने जाने पर शुक्ला 1991 में स्वतंत्र प्रभारमंत्री शिक्षा बने थे। साथ ही उन्हें समाज कल्याण, उद्यान और खाद्य प्रसंस्करण के साथ-साथ खेल मंत्रालय का भी दायित्व मिला था। साल 1996 में वह प्रदेश सरकार में कारागार मंत्री बने। उन्हें न्याय और ग्रामीण विकास मंत्रलय की भी जिम्मेदारी दी गई थी। आपातकाल के दौरान उन्हें 26 जून, 1975 को जेल भी जाना पड़ा। 2002 में विधानसभा चुनाव में पराजित होने के बाद उन्हें उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन में काम मिला। वह सालों से संघ व भाजपा से जुड़े हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें