Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Welspun One उत्तर प्रदेश में करेगी 2,000 करोड़ रुपये का निवेश

February 13, 2023

Welspun One उत्तर प्रदेश में करेगी 2,000 करोड़ रुपये का निवेश

नयी दिल्ली: वेलस्पन वन लॉजिस्टिक्स पार्क्स (डब्ल्यूओएलपी) ने उत्तर प्रदेश में 2,000 करोड़ रुपये के निवेश से भंडारण इकाई और लॉजिस्टिक्स पार्क विकसित करने के लिए राज्य सरकार के साथ करार किया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने उत्तर भारत में भंडारण क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह एमओयू 10-12 फरवरी, 2023 को लखनऊ में आयोजित हुए उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक सम्मेलन-2023 में किया गया।

बयान में कहा गया, वेलस्पन वन श्रेणी ए की भंडारण इकाइयां और लॉजिस्टिक्स पार्क विकसित करने के लिए लखनऊ में सरकारी और निजी जमीनों का उपयोग करना चाहती है। डब्ल्यूओएलपी इसके तहत उत्तर प्रदेश में 2,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। भंडारण इकाइयां और लॉजिस्टिक्स पार्क लगभग 60 लाख वर्ग फुट इकाई में फैले होंगे और 3-4 साल में बनकर तैयार होंगे, जिससे रोजगार के 6,000 अवसर पैदा होंगे।

ये भी पढ़ें: GST संग्रह में पंजाब ने देश को छोड़ा पीछे, मई में 14.59 प्रतिशत की बढ़ोतरी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें