Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bangladesh से 69 रोहिंग्याओं को लेकर नाव पहुंची Andaman Nicobar

February 14, 2023

Bangladesh से 69 रोहिंग्याओं को लेकर नाव पहुंची Andaman Nicobar

पोर्ट ब्लेयरः केन्द्र शासित प्रदेश अंडमान में सोमवार सुबह एक मोटरबोट 69 रोंिहग्याओं को लेकर निकोबार जिले में पहुंची। अधिकारियों ने यह जानकारी दी हैं। अधिकारियों ने बताया कि ‘मा-बाबर दोआ’ (माता-पिता का आशीर्वाद) नाम की एक नाव सुबह करीब साढ़े दस बजे कार निकोबार के मलक्का तट पर पहुंची। नाव में 19 पुरुष, 22 महिलाएं और 28 बच्चे सवार थे। अधिकारियों के मुताबिक, नाव इंडोनेशिया के रास्ते में थी लेकिन खराब मौसम के कारण वो अंडमान और निकोबार द्वीप आ गए। उन्होंने बताया कि नाव का ईंधन भी खत्म हो गया था।

अधिकारियों ने बताया कि नाव पर सवार लोग करीब दो हफ्ते पहले बांग्लादेश के एक राहत शिविर से भाग गए थे।वहीं, एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, कि “इस मामले पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। चिकित्सा अधिकारियों की एक टीम उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जांच कर रही है।” अधिकारियों ने बताया कि मलक्का घाट पर तटरक्षक बल, पुलिस और आपदा प्रबंधन दल मौजूद हैं। सुरक्षार्किमयों ने नाव में सवार लोगों के लिए खाना, पानी और दवाओं की व्यवस्था की है। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय को सूचित कर दिया गया है।

गौरतलब है कि जनवरी 2020 में, बांग्लादेश से 66 रोहिंग्याओं के साथ एक नाव को तारमुगली द्वीप के पास पकड़ा गया था, जो कि प्रतिबंधित नार्थ सेंटिनल द्वीप से लगभग 34 किमी दूर थी। यह द्वीप सेंटिनली आदिवासी समुदाय का घर है जिनका बाहरी दुनिया से कोई संपर्क नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें