Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mohammad Shahabuddin Chuppu बने बांग्लादेश के 22वें राष्ट्रपति

February 14, 2023

Mohammad Shahabuddin Chuppu बने बांग्लादेश के 22वें राष्ट्रपति

ढाकाः पूर्व न्यायाधीश और स्वतंत्रता सेनानी मोहम्मद शहाबुद्दीन चुप्पू को निविरोध देश का 22वां राष्ट्रपति चुना गया है। बांग्लादेश के मुख्य निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी हैं। चौहत्तर वर्षीय चुप्पू राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल हामिद की जगह लेंगे। एक समाचार एजेंसी के अनुसार, मुख्य निर्वाचन आयुक्त काजी हबीबुल अवल ने रविवार को जमा किए गए उनके नामांकन पत्रों की जांच के बाद अवामी लीग सलाहकार परिषद के सदस्य और पार्टी द्वारा नामित चुप्पू को बांग्लादेश का निíवरोध निर्वाचित राष्ट्रपति घोषित किया।

खबराें में कहा गया है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति की नियुक्ति पर सोमवार को एक गजट जारी किया गया। बांग्लादेश में सबसे लंबे समय तक राष्ट्रपति पद पर रहने वाले हामिद का कार्यकाल 23 अप्रैल को समाप्त होगा और संविधान के अनुसार वह तीसरा कार्यकाल नहीं रख सकते हैं। अवामी लीग के वरिष्ठ नेता और सात बार के विधायक हामिद पिछले दो चुनावों में बांग्लादेश के राष्ट्रपति चुने गए थे। उन्होंने 24 अप्रैल, 2018 को अपने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली हैं।

राष्ट्रपति के प्रेस सचिव ने यूएनबी को बताया कि हामिद ने फोन पर नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का अभिवादन किया और सोमवार को उनकी सफलता की कामना की हैं। जिला और सत्र न्यायाधीश के पद से अपनी सेवानिवृत्ति के बाद चुप्पू ने स्वतंत्र भ्रष्टाचार विरोधी आयोग के आयुक्तों में से एक के रूप में कार्य किया। बाद में वह राजनीति में शामिल हो गए और अवामी लीग सलाहकार परिषद के सदस्य बने, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता और टेक्नोक्रेट शामिल हैं। हालांकि, चुप्पू को राष्ट्र का प्रमुख बनने के लिए पार्टी पद छोड़ना होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें