Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

Dr. KR Arya ने की प्रदेश सरकार की सराहना, कहा-कांग्रेस हर वर्ग के कल्याण के लिए कर रही काम

February 14, 2023

Dr. KR Arya ने की प्रदेश सरकार की सराहना, कहा-कांग्रेस हर वर्ग के कल्याण के लिए कर रही काम

ऊना: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के पूर्व सह संयोजक, वरिष्ठ कांग्रेस के नेता व समता आंदोलन हिमाचल व पंजाब के अध्यक्ष डॉक्टर केआर आर्य ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व की जमकर सराहना की है ।डॉ केआर आर्य ने कहा कि कांग्रेस की सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से गरीब की सेवा के लक्ष्य के साथ ही सरकार आगे बढ़ रही हैं निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी ।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को आर्थिक रूप से निर्भर बनाने के लिए काम हो रहा है। वहीं हर वर्ग के कल्याण के लिए नीतियां बन रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का प्रदेश भर से सहयोग किया जाएगा।

डॉक्टर केआर आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अनाथ बच्चों के लिए सुखआश्र कोष का निर्माण किया है, जो अपने आप में सराहनीय है जिसमें समता आंदोलन की तरफ से सहयोग किया जाएगा।उन्होंने कहा कि हर वर्ग को इसमें सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में भाषा एवं संस्कृति विभाग सराहनीय काम करने के लिए आगे बढ़ रहा है ।उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के कायाकल्प के लिए काम हो रहा है, सुविधाएं बढ़ाने के लिए काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह अपने आप में सराहनीय है जो प्रदेश को लाभदायक साबित होगा। जल शक्ति व परिवहन विभाग में भी बेहतरीन काम हो रहा है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व को शुभकामनाएं दी ताकि हिमाचल प्रदेश को तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का काम करेगा।

सतपाल रायजादा कर रहे जनता से संवा

डॉ केआर आर्य ने कहा कि चुनाव में हार जीत एक अलग पहलू है लेकिन नेतृत्व संवेदनशील व सक्रिय होना चाहिए ।उन्होंने कहा कि सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा श्रेष्ठ नेता है ,बेहतरीन काम करते हैं, बेहतरीन सोच है । जिस प्रकार से वे जनता के साथ खड़े हैं ,जनता की समस्याओं को हल करने का काम कर रहे हैं, सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं, वह अपने आप में सराहनीय है। उन्होंने कहा कि हम सब पूर्व विधायक सतपाल रायजादा के साथ हैं, हर कदम के साथ हैं और उनको पूरा सहयोग देंगे ताकि ऊना के विकास को और आगे बढ़ाया जा सके। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का पूर्ण सहयोग के विकास के लिए रायजादा को मिल रहा है।

 

 

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें