Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Breaking: करनाल में कल्पना चावला मेडिकल कालेज में भर्ती कैदी सन्नी उर्फ गोगा फरार

February 15, 2023

Breaking: करनाल में कल्पना चावला मेडिकल कालेज में भर्ती कैदी सन्नी उर्फ गोगा फरार

करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कैदी आज सुबह फरार हो गया। सुरक्षा के मध्य नजर पुलिस गार्ड अस्पताल में तैनात किए गए थे, लेकिन फिर भी कैदी फरार हो गया। जिसमें पुलिस गार्ड की बड़ी लापरवाही सामने आई है। ऐसे में सवाल यह है कि कैदी पुलिस गार्ड के होते हुए कैसे फरार हो गया? दूसरा कई घंटे बीतने के बावजूद भी गार्ड्स ने अपने उच्च अधिकारियों को सूचित तक नहीं किया।

जानकारी के अनुसार फरार हुए कैदी सन्नी ने रात को 12.40 बजे अपने कपड़ों का फंदा बना कर आत्महत्या का प्रयास किया था, जिसके बाद उसे करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवा दिया गया था। आज सुबह कैदी संदिग्ध हालातों में अस्पताल से फरार हो गया। कैदी की सुरक्षा को लेकर पुलिस गार्ड तैनात किए गए थे, जब कैदी भागा तो पुलिस गार्डो ने उसका पीछा भी किया, लेकिन जिला प्रशासन को इसकी खबर नहीं दी। अगर पुलिस गार्ड मुस्तैद होकर डायल 112 या नजदीकी पुलिस को कैदी के फरार होने की जानकारी देते तो शायद आरोपी कैदी पुलिस के हत्थे चढ़ सकता था, लेकिन लापरवाही बरती गई और कैदी फरार हो गया।अस्पताल से फरार हुए सन्नी पर चोरी के मुकदमे दर्ज है और इन्ही मुकदमों में कैदी 5 साल की सजा काट रहा है। कैदी के फरार होने की सूचना के बाद पुलिस अस्पताल में पहुंचे और छानबीन में जुट गई। पुलिस फिलहाल पुलिस कैदी की तलाश में इधर-उधर भटक रही है और कैदी को दोबारा पकड़ने का प्रयास कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें