Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय मूल की Nikki Haley लड़ेंगी America के अगले राष्ट्रपति का चुनाव

February 15, 2023

भारतीय मूल की Nikki Haley लड़ेंगी America के अगले राष्ट्रपति का चुनाव

वाशिंगटनः अमेरिका में दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र की पूर्व राजदूत तथा भारतीय मूल की निक्की हेली ने 2024 में राष्ट्रपति के पद की दौड़ में शामिल होने की घोषणा की है। हेली के चुनाव मैदान में कूदने की घोषणा के बाद अगले साल अमेरिका में होने वाला राष्ट्रपति चुनाव बहुत ही खास और नया मोड़ लेने वाला साबित हो सकता है। भारतीय मूल की हेली अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को चुनौती पेश करने वाली वह रिपब्लिकन पार्टी की पहली नेता बन गयी। वह दो बार दक्षिण कैरोलिना की गर्वनर और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी की राजदूत के रुप में अपनी सेवा दे चुकी हैं।

हेली ने ट्वीट किया, ‘‘अब पीछे हटने का समय नहीं है। अब एक मजबूत और गर्वित अमेरिका का समय है।’’ वह राष्ट्रपति की दौड़ में शामिल होने वाली दूसरी प्रमुख रिपब्लिकन उम्मीदवार हैं। इससे पहले उनके पूर्व बॉस, डोनाल्ड ट्रम्प ने नवंबर में अपनी राष्ट्रपति चुनाव फिर से लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। हेली राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन करने वाली तीसरी भारतीय अमेरिकी हैं। भारतीय मूल की 51 वर्षीय पूर्व गवर्नर ने 2021 में कहा था कि वह व्हाइट हाउस के लिए श्री ट्रम्प को चुनौती नहीं देंगी, लेकिन उसने ‘पीढ़ीगत परिवर्तन’ की आवश्यकता का हवाला देते हुए हाल के महीनों में अपना मन बदल लिया है।

हेली के अलावा अन्य रिपब्लिकन जिन्होंने व्हाइट हाउस की दौड़ में शामिल होने के बारे में बताया, कि उनमें फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डीसांटिस और पूर्व उप-राष्ट्रपति माइक पेंस भी शामिल हैं। हेली ने 06 जनवरी 2021 में अमेरिकी कैपिटल पर ट्रम्प के समर्थकों द्वारा किए गए हमले की निंदा की और पूर्व राष्ट्रपति के व्यवहार की आलोचना भी की थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें