Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्रीय मंत्री Anurag Thakur ने DD News Himachal 24 घंटे प्रसारण का किया शुभारंभ, CM Sukhu भी साथ रहे मौजूद

February 16, 2023

केंद्रीय मंत्री Anurag Thakur ने DD News Himachal 24 घंटे प्रसारण का किया शुभारंभ, CM Sukhu भी साथ रहे मौजूद

शिमला : डीडी हिमाचल से आज से रोजाना 24 घंटे प्रसारण शुरू हुआ। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने डीडी हिमाचल से 24 घंटे प्रसारण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप तथा शिमला के विधायक हरीश जनार्था भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि डीडी हिमाचल से 24 सों घंटे प्रसारण की मांग सालों पुरानी है। अनुराग ठाकुर के केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का दायित्व संभालने से पहले उनके केंद्र में वित्त राज्य मंत्री रहते हुए भी डीडी हिमाचल के कर्मचारियों के अलावा स्थानीय लोग उनसे यह मांग कर चुके हैं। केंद्र में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद अनुराग ठाकुर का यह हिमाचल को तोहफा है।

डीडी हिमाचल से 24 सों घंटे प्रसारण शुरू होने से न सिर्फ प्रदेश के समाचार , बल्कि यहां की संस्कृति व परंपराओं को भी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान मिलेगी। डीडी हिमाचल के प्रसारण प्रदेश के लिए कई मायनों में एअलग से अहम साबित होंगे। युवाओं को इससे रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें