Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान के पूर्व कोच Mickey Arthur को T20 टीम के निदेशक और सलाहकार के रूप में किया नियुक्त

February 17, 2023

पाकिस्तान के पूर्व कोच Mickey Arthur को T20 टीम के निदेशक और सलाहकार के रूप में किया नियुक्त

कराची: पाकिस्तान के पूर्व कोच मिकी आर्थर को अगले महीने शारजाह में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 श्रृंखला से पहले राष्ट्रीय टीम का निदेशक और सलाहकार नियुक्त किया गया है । पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख नजम सेठी ने कहा कि अगले कुछ दिन में आर्थर के साथ करार पर हस्ताक्षर किये जायेंगे और नये टीम प्रबंधन की भी घोषणा होगी । आर्थर 2016 से 2019 के बीच पाकिस्तान टीम के मुख्य कोच थे । वह डर्बीशर टीम के साथ भी काम करते रहेंगे और वहां से फारिग होने पर पाकिस्तान टीम के साथ यात्र करेंगे । सेठी ने कहा ,‘‘ मुख्य चयनकर्ता हारून रशीद सहयोगी स्टाफ के नाम तय करने के लिये आर्थर के संपर्क में हैं । उनसे सुझाव मिलने पर इसकी घोषणा की जायेगी ।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें