Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

कानपुर उत्तरप्रदेश में ब्राह्मण परिवार हत्याकांड के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

February 17, 2023

कानपुर उत्तरप्रदेश में ब्राह्मण परिवार हत्याकांड के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

अम्बाला: प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा जंगशेर शर्मा ने बताया जवान बेटी और मां झोपड़ी के अन्दर जल जाना प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाना अधिकारियों का जलते परिवार को देखकर चले जाना शर्मनाक है। पहले ब्राह्मणों को पूजनीय माना जाता था लोगों के घर में सुख समृद्धि दीर्घायु की कामना करता है ब्राह्मण परंतु समाज आज इस तरह की घटनाओं से आहत है।

ब्राह्मण समाज से कितने ही मंगल पाण्डेय, चंद्रशेखर आजाद जैसे महान क्रन्तिकारी शहीद हुए हैं जिन्होंने देश के लिए कुर्बानियां दी हैं हम उत्तर प्रदेश सरकार से जिम्मेदार प्रशासन को भंग करने दोषियों को फांसी की सजा की मांग करते हैं। जिससे इस तरह की घटनाएं दोबारा न हो सरकार से परिवार को कम से कम 1 करोड़ रु पए रहने के लिए मकान बचे हुए 2 सदस्यों को सरकारी नौकरी की मांग करते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष हरियाणा अशोक शर्मा, प्रदेश प्रचार मंत्री कुमार गौरव भारद्वाज, जिला संरक्षक कुलभूषण पराशर, जिला महासचिव लखन पाल शर्मा, सचिव अशोक भारद्वाज, मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष महिला संतोष शर्मा, रीटा दुबे संभाला छावनी महासचिव रीना, सचिव नीतू मिश्रा, रूचि शर्मा, राजिन्द्र कौशिक, मुकेश शर्मा, विकास शर्मा, ममता शर्मा, अनिल शर्मा भारी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें