Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

हमारी सेहत के लिए मोटा अनाज बेहद लाभकारी, हर रोज के आहार में करें शामिल: अनीश यादव

February 18, 2023

हमारी सेहत के लिए मोटा अनाज बेहद लाभकारी, हर रोज के आहार में करें शामिल: अनीश यादव

करनाल: उपायुक्त अनीश यादव ने जिलावासियों से मोटे अनाज को प्रतिदिन के आहार में शामिल करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि मोटा अनाज हमारी सेहत के लिए बेहद लाभकारी है, इसलिए हमें इसे अपने हर रोज के आहार में शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा मोटे अनाज से बने व्यंजनों को खाना चाहिए। इस अनाज में ज्वार, बाजरा, रागी, मक्का, जौ आदि अनाज शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भारत के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष अर्थात मोटे अनाज का वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।

यह हमारे लिए बड़ी बात है क्योंकि विश्वभर में मोटा अनाज उगाने वाले देशों में भारत अग्रणी है। मोटा अनाज जैसे बाजरा व रागी हिड्डयों के लिए काफी लाभदायक है। इसमें फायबर की मात्र भी प्रचूर होती है। इस अनाज की खेती के लिए किसान को कम मशक्कत करनी पड़ती है और वह रसायनों का भी कम इस्तेमाल करता है, इसलिए यह खेती पर्यावरण की दृष्टि से भी फायदेमंद है। उपायुक्त ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग मोटे अनाज को भोजन में शामिल करेंगे तो इसकी मांग बढ़ेगी और किसान को भी फायदा होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें