Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mahashivratri के पावन अवसर पर ये बड़े सितारों ने कुछ इस अंदाज में किया भगवान शिव को याद

February 18, 2023

Mahashivratri के पावन अवसर पर ये बड़े सितारों ने कुछ इस अंदाज में किया भगवान शिव को याद

आज यानी के 18 फरवरी को पुरे देश भर में बड़े उत्साह से महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। इस दौरान न सिर्फ आम लोग भगवान शिव की पूजा करते हैं बल्कि बॉलीवुड के कई बड़े सितारे आज के दिन भगवान को यद् करते हैं। कई सेलिब्रिटीस आज के दिन के दौरान की तस्वीरें शेयर करते हैं। चलिए इसी के दौरान आज हम आपको बताते है किस किस सेलिब्रिटी ने आज के दिन भगवान शिव को याद किया।

अमिताभ बच्चन :अमिताभ बच्चन ने दर्शकों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए हर हर महादेव कहा. साथ ही अपने ट्वीट में उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘प्रोजेक्ट के ‘ का पोस्टर शेयर करते हुए रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी।

कंगना रनौत :कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बीते साल महाशिवरात्रि की खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं. जिसमें वह भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं. शिवलिंग के सामने माथा टेके हुए उन्होंने हर खुशनुमा दिन के लिए उनको शुक्रियादा किया है।

अक्षय कुमार :अक्षय कुमार ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए लिखा रख विश्वास तू है सबका दास.. भगवान शिव हम सब पर अपनी कृपा बनाए रखें.. हैप्पी महाशिवरात्रि, आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

रवि किशन :रवि किशन ने भगवान शिव की पूजा करते हुए,शंख बजाते हुए, फैंस के साथ महाशिवरात्रि पूजा की खास तस्वीरें साझा की हैं. रवि किशन ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा हर हर शंभू… आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं और ढेर सारी बधाई. आप सभी के ऊपर महादेव की कृपा बनी रहे. आप सब हमेशा स्वस्थ रहें और शिव में लीन रहे, हर हर महादेव। सिर्फ यही नहीं बल्कि कई और भी बड़े कलाकार आज का दिन धूम धाम से सेलिब्रेट कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें