Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Breaking: यमुनानगर थर्मल पावर प्लांट पर देर रात लगी आग, फायर कर्मचारियों ने आग पर पाया काबू

February 19, 2023

Breaking: यमुनानगर थर्मल पावर प्लांट पर देर रात लगी आग, फायर कर्मचारियों ने आग पर पाया काबू

हरियाणा के यमुनानगर के दीनबंधु सर छोटूराम थर्मल प्लांट में भीषण आग लग गई । आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान उस इलाके में कर्मचारियों को तुरंत वहां से हटाया गया। फायर ब्रिगेड अधिकारी के अनुसार आग लगने की सूचना मिलने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची।

कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। आग की लपटे थर्मल पावर से दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी हालांकि थर्मल पावर प्लांट के अंदर किसी को जाने की अनुमति नहीं थी लेकिन आग का नजारा बाहर से ही देखा जा रहा था थर्मल पावर प्लांट की एक यूनिट में लगी आग को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता था कि यह आग किस प्रकार की है हालांकि समय रहते ही काबू पा लिया लेकिन आग कैसे लगी इसके बारे में अभी कुछ भी कहना उचित नहीं होगा क्योंकि इस पूरे मामले में थर्मल पावर प्लांट के अधिकारी किसी भी प्रकार की बात करने से साफ मना कर रहे हैं जबकि इस पूरे मामले में फायर अधिकारी थोड़ी बहुत ही जानकारी दे रहे हैं थर्मल पावर प्लांट के अंदर लगी आग से जान माल की भी हानि हो सकती थी। लेकिन आंख का जैसे ही पता चला तो लोगों ने शोर मचा दिया और आनन-फानन में यूनिट में काम कर रहे कर्मचारियों को वहां से हटा दिया।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें