Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bhumi को हुआ इश्क वाला लव! इस Businessman को डेट कर रही है Bhumi Pednekar

February 19, 2023

Bhumi को हुआ इश्क वाला लव! इस Businessman को डेट कर रही है Bhumi Pednekar

भूमि पेडनेकर 12 फरवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के रिसैप्शन में ग्लैमरस लुक में पहुंची थी। अदाकारा गोल्डन रंग के ड्रेप में काफी रिवीलिंग ब्लाऊज पहनी थी। पर्ल चोकर में वह काफी आकर्षक लग रही थी। पार्टी खत्म होने के बाद एक्ट्रेस जब बाहर निकली तो उनका एक इंटीमेट मूमैंट कैमरे में कैद हो गया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रिसैप्शन के बाद भूमि का निजी पल कैमरे में हुआ कैद
देर रात जब रिसैप्शन पार्टी से भूमि पेडनेकर निकली तो उन्हें गाड़ी तक उनका खास दोस्त ड्रॉप करने आया। वीडियो में नजर आ रहा है कि भूमि पेडनेकर पार्टी से निकलती हैं और कार में जाकर बैठ जाती है। सुरक्षाकर्मी कैमरे के सामने हाथ रखते हैं ताकि वीडियो कैप्चर ना हो पाए। लेकिन कार के अंदर का रोमांस कैद हो गया। अदाकारा जैसे ही कार में जाकर बैठी वैसे ही एक मिस्ट्री मैन लिप किस कर लिया। जो पैपराजी के कैमरे में कैद हो गया।

यश कटारिया के साथ भूमि कर रही हैं डेट!
जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वैसे ही हलचल मच गई। उत्सुक नेटिज़न्स ने मिस्ट्री मैन की जानकारी खोजने में जुट गए। सोशल मीडिया पर किए गए कमैंट्स से पता चलता है कि भूमि जिस शख्स के साथ डेट कर रही हैं वो बिजनेसमैन यश कटारिया है। कई यूजर इस वीडियो को देखकर चुटकी भी लेते नजर आए। एक यूजर ने लिखा, ये प्रिंटेड भाईसाहब है कौन? एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये तो बच्चा लग रहा है।’ बता दें कि पिछले दिनों भूमि और यश की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। दोनों को रूमर्ड गर्लफ्रैंड- बॉयफ्रैंड कहा जा रहा है। हालांकि दोनों ने अभी तक उड़ रहे अफवाहों पर किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि वीडियो से यह तो साफ हो गया है कि अदाकारा किसी के साथ डेट कर रही है।

साल 2023 में छह फिल्मों में नजर आएंगी भूमि
वर्कफ्रंट पर बात करें तो भूमि पेडनेकर की इस साल छह फिल्में रिलीज हो रही हैं। अर्जुन कपूर के साथ ‘द लेडीकिलर’, राजकुमार राव के साथ ‘भीड़’, ‘मेरी पत्नी का रीमेक’ और ‘भक्त’ शामिल हैं। अदाकारा ने खुद इस बात की तस्दीक की थी कि वह इस साल छह फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें