Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Brazil में हुई भारी बारिश, 36 लोगों की मौत

February 20, 2023

Brazil में हुई भारी बारिश, 36 लोगों की मौत

साओ पाउलोः ब्राजील के उत्तरी साओ पाउलो राज्य में बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने रविवार को कहा कि हताहतों की संख्या अभी बढ़ सकती है। साओ पाउलो राज्य सरकार ने एक बयान में कहा कि साओ सेबस्टियाओ शहर में 35 लोगों की मौत हुई है जबकि उबातुबा में सात वर्षीय लड़की की मौत की खबर है। खबरों के अनुसार, साओ सेबस्टियाओ, उबातुबा, इल्हाबेला और र्बिटओगा के शहर सबसे बुरी तरह प्रभावित कुछ इलाकों में शामिल हैं। यहां आपदा के हालात हैं जिसके मद्देनजर काíनवल उत्सव रद्द कर दिया गया है।

वहीं, बचाव दल लापता, घायल और मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रहे हैं। साओ सेबेस्टियाओ के महापौर फेलिप ऑगस्टो ने कहा, ह्लहमारे बचाव दल कई स्थानों पर नहीं पहुंच पा रहे हैं, यह अफरा-तफरी की स्थिति है। ह्व उन्होंने बताया कि भूस्खलन के कारण दर्जनों लोग लागता हैं और 50 से ज्यादा घर ढह गए हैं। ऑगस्टो ने सोशल मीडिया पर शहर में व्यापक तबाही के कई वीडियो पोस्ट किए, जिसमें एक बच्चे को बाढ़ के पानी में डूबी सड़क पर स्थानीय लोगों द्वारा बचाए जाने का वीडियो भी शामिल है।

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइस इनासियो लूला डा सिल्वा ने ट्विटर पर कहा कि वह प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे। साओ पाउलो राज्य सरकार ने एक बयान में कहा कि क्षेत्र में एक दिन में 600 मिलीमीटर (23.6 इंच) से अधिक बारिश हुई है जो इतनी कम अवधि में ब्राजील में अब तक हुई सबसे ज्यादा बारिश है। राज्य सरकार ने कहा कि अकेले र्बिटयोगा में इस अवधि के दौरान 687 मिलीमीटर बारिश हुई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें