Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Akshay-Tiger की फिल्म ‘Bade Miyan Chote Miyan’ का फर्स्ट शेड्यूल खत्म, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

February 20, 2023

Akshay-Tiger की फिल्म ‘Bade Miyan Chote Miyan’ का फर्स्ट शेड्यूल खत्म, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो गयी है। पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में अक्षय कुमार और टाइगर श्राफ की मुख्य भूमिका है।इस फिल्म की शूटिंग कुछ समय से इंडिया में चल रही थी। फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इस फिल्म का अगला शेड्यूल स्कॉटलैंड में शूट किया जाएगा। इसके लिए अक्षय और टाइगर सहित पूरी टीम बड़े मियां छोटे मियां के अगले शेड्यूल के लिए तैयार है।

पृथ्वीराज सुकुमारन इस फिल्म में एक दमदार विलेन के रूप में नजर आएंगे और एक्टिंग कौशल का दम दिखाएंगे।प्रोड्यूसर जैकी भगनानी, टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है।जैकी भगनानी ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “हमने अभी #बड़े मियां छोटे मियां का पहला इंडिया शेड्यूल पूरा किया है। मेरे जीवन में एक बड़ा मील का पत्थर और यह इमोशन्ल रहा है। यह मेरे पिता का ड्रीम आईपी था और अब हम इसे आगे बढ़ा रहे हैं।

आप लोगों द्वारा इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने का इंतजार नहीं कर सकता।वहीं टाइगर श्राफ ने बीटीएस पिक्चर्स शेयर करते हुए उसे कैप्शन दिखा, आपके साथ इस राइड पर होना और बुरे लोगों को किक करना एक सम्मान की बात थी बड़े @अक्षय कुमार। आपके नजदीकी सिनेमाघरों में लाइट की स्पीड से आपके पास आ रहा हूं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें