Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीमेंट कंपनी और ट्रक ऑपरेटरों के बीच खत्म हुआ विवाद, CM Sukhu की अध्यक्षता में हुई बैठक

February 20, 2023

सीमेंट कंपनी और ट्रक ऑपरेटरों के बीच खत्म हुआ विवाद, CM Sukhu की अध्यक्षता में हुई बैठक

शिमला (गजेंद्र) :  हिमाचल प्रदेश में पिछले दो महीने से ज्यादा समय से चल रहा सीमेंट कंपनी विवाद आज सुलझ गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अध्यक्षता में ऑन टेबल बैठक हुई हैं। सीएम सुक्खू की ट्रक ऑपरेटर्स और कंपनी प्रबंधन के साथ बैठक में 9 रुपए 30 पैसे और 10 रुपए 30 पैसे प्रति किलोमीटर भाड़े पर सहमति बन गई है। ट्रक ऑपरेटर्स व कंपनी प्रबंधन के बीच विवाद सुलझना बड़ी राहत मानी जा सकती है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हम नहीं चाहते, कोई इंडस्ट्री 60 दिन से बंद हो। कंपनी से कई लोगों का रोजगार जुड़ा है। इसमें ट्रक ऑपरेटर, ढाबे वाले, पंक्चर वाले, ट्रक चालक और परिचालक आदि हैं। मुझे आज यह बताते हुआ खुशी हो रही ही कि मामला सुलझ गया है। अडानी ग्रुप सवा 9 और सवा 10 रेट पर अड़ा था।

कंपनी के सीओ से बात हुई और उन्हें निर्देश जारी किए कि इन रेट सहमति बनी है। सिंगल एक्सेल के लिए 10 रुपए 30 पैसे प्रति मीट्रिक टन प्रति किलोमीटर और मल्टी एक्सेल के लिए 9 रुपए 30 पैसे प्रति क्विंटल प्रति किलोमीटर रेट तय किए हैं। इन पर सहमति बन गई है। सालाना बढ़ोतरी जैसे होती थी वैसे होती रहेगी। अन्य छोटे मोटे इश्यू डीसी बिलासपुर और सोलन अपने स्तर पर सुलझाएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि डीजल के रेट 3 रुपए बढ़ाने को लेकर भी दिक्कतें आई हैं। सरकार इस बारे में बाद में कोई विचार करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें