Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

अभिनेता Suresh Gopi ने की नास्तिकों के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी

February 21, 2023

अभिनेता Suresh Gopi  ने की नास्तिकों के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी

एर्णाकुलम: मलयालम फिल्म अभिनेता एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व राज्यसभा सदस्य सुरेश गोपी ने कथित तौर पर नास्तिकों के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी की है। जिले के एक मंदिर में शिवरात्रि के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में गोपी ने कहा था कि वह नास्तिकों के पूर्ण विनाश की भगवान से प्रार्थना करते हैं और सभी से ऐसा करने का आग्रह किया था।

उन्होंने यह भी कहा था कि कोई भी नास्तिक इस दुनिया में सुखी और शांतिपूर्ण जीवन नहीं जी सके। उन्होंने कहा था, ‘‘भगवान से प्रेम करते हुए, मैं दुनिया के सभी आस्तिकों से प्रेम करूंगा। मैं यह साहसपूर्वक कहूंगा कि मुझे नास्तिकों के प्रति कोई प्रेम नहीं है। मैं ऐसी किसी भी शक्ति को बर्दाश्त नहीं करूंगा, जो आस्तिकों के अधिकारों को खतरे में डालने की कोशिश करे और मैं गर्भगृह के सामने उनके समूल नाश की प्रार्थना करूंगा, ऐसा सभी को करना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें