Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shahrukh Khan की ‘Pathan’ बनीं 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली 5वीं Indian Film

February 21, 2023

Shahrukh Khan की ‘Pathan’ बनीं 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली 5वीं Indian Film

मुंबई: बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान की फिल्म पठान 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली पांचवी भारतीय फिल्म बन गयी है। यशराज बैनर तले बनी सिद्धार्थ आनंद निर्देशित पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका है।फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज हुयी है। पठान के जरिये शाहरूख ने चार साल बाद बॉलीवुड में वापसी की है।फिल्म पठान एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है।

फिल्म ‘पठान’ भारत में हिंदी, तमिल और तेलुगू तीन भाषाओं में रिलीज हुयी है। फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर भारतीय बाजार में 500 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1000 करोड़ से अधिक हो गया है। शाहरुख खान की पठान 5वीं भारतीय फिल्म बन गई है, जो 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो गयी है। इससे पूर्व 2016 में प्रदर्शित दंगल, वर्ष 2017 में प्रदर्शित बाहुबली 2, वर्ष 2022 में प्रदर्शित आरआरआर और केजीएफ 2 ने भी 1000 करोड़ से अधिक की कमाई की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें