Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bigg Boss 16 की कंटेस्टेंट Archana Gautam ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में की पूजा-अर्चना

February 22, 2023

Bigg Boss 16 की कंटेस्टेंट Archana Gautam ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में की पूजा-अर्चना

चिंतपूर्णी (राजीव भनोट/अमन) : बिग बॉस सीजन 16 की कंटेस्टेंट अर्चना गौतम ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचकर माथा टेका और पूजा अर्चना की। पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंदर छिंदा ने अर्चना गौतम को विधिवत पूजा अर्चना करवाई। बिग बॉस-16 में मेरठ निवासी अर्चना गौतम भी शो में फाइनलिस्ट के तौर पर पहुंचीं और टॉप चार में अपनी जगह बना चुकी हैं। पुजारी रविंदर छिंदा ने मेरठ की रहने वाली अभिनेत्री व माडल अर्चना गौतम और उनके परिवार की मन्दिर में अरदास लगाई और कहा कि माता रानी का आर्शीवाद उन पर बना रहे।

इस दौरान अर्चना गौतम के साथ मन्दिर में उनके प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान पुजारी रोहन कालिया, सचिन कालिया, पंकज कालिया, मनोज कालिया भी उनके साथ मौजूद रहे। मन्दिर दर्शनों के उपरांत अर्चना गौतम ने कहा कि माता रानी के आर्शीवाद से ही वे टॉप चार में पहुंची है और माता रानी का आर्शीवाद आगे भी उन पर यूं ही बना रहे। मन्दिर दर्शनों के दौरान उनका परिवार भी उनके साथ मौजूद रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें