Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

CBI ने 5 लाख की रिश्वत मांगने वाले सीनियर बागवानी अधिकारी को किया गिरफ्तार

February 22, 2023

CBI ने 5 लाख की रिश्वत मांगने वाले सीनियर बागवानी अधिकारी को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: सीबीआई ने राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड, गुरुग्राम के सीनियर बागवानी अधिकारी को 5 लाख रुपए की रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने एक शिकायत के आधार पर सीनियर बागवानी अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया। जिसमें बागवानी गतिविधियों हेतु राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड द्वारा लागू की गई भारत सरकार की योजना के अनुसार शिकायतकर्ता के पक्ष में सब्सिडी राशि जारी करने के लिए शिकायतकर्ता से 5 लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है।

सीबीआई ने जाल बिछाया जिसमें आरोपी को शिकायतकर्ता से 5 लाख रुपए की रिश्वत स्वीकार करने के दौरान रंगे हाथ पकड़ा गया। जिला झुंझनू (राजस्थान) और गुरुग्राम में आरोप के परिसरों में 3 स्थानों पर तलाशी ली गई, जिसमें संपत्ति, बैंक विवरण, निवेश विवरण एवं शिकायतकर्ता के मामले से संबंधित प्रासंगिक फाइल आदि से संबंधित आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी को पंचकूला (हरियाणा) के सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया एवं उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें