Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Breaking : बहादुरगढ में पलास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, लाखो का सामान जलकर हुआ राख

February 24, 2023

Breaking : बहादुरगढ में पलास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, लाखो का सामान जलकर हुआ राख

बहादुरगढ़ में प्लास्टिक के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। मगर प्लास्टिक अत्यंत ज्वलनशील होने के कारण आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगड के कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

बहादुरगढ़ की ओमेक्स सिटी के पास स्थित गोदाम के मालिक ने बताया कि उसमें करीब 5 से 6 लाख रुपए का प्लास्टिक का सामान यहां पर मंगवाया था। जिसकी छंटाई होनी थी और छंटाई के बाद प्लास्टिक का दाना बनाने के लिए यह सामान फैक्ट्री में जाना था। लेकिन गोदाम के साथ पड़े प्लाट के मालिक ने कूड़े कचरे में आग लगा दी। जिस की चिंगारी प्लास्टिक के गोदाम तक पहुंच गई और लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। कई घंटे की मशक्कत के बाद भी अब तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें