Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal के राज्यपाल Shiv Pratap Shukla की बिगड़ी तबीयत, Noida के अस्पताल में किया भर्ती

February 27, 2023

Himachal के राज्यपाल Shiv Pratap Shukla की बिगड़ी तबीयत, Noida के अस्पताल में किया भर्ती

नोएडाः हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को सीने में दर्द की शिकायत के बाद कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिव प्रताप शुक्ला को नोएडा के सेक्टर-27 कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार देर रात सीने में तेज दर्ज की शिकायत के बाद उनको अस्पताल लाया गया। यहां सीसीयू वार्ड के बेड नंबर एक पर उनका इलाज किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि उनकी हालत अभी स्थिर है। जांच की जा रही है। आॅब्जर्वेशन में रखा गया है। वे यहां किसी निजी काम से आए थे।

शिव प्रताप शुक्ला हिमाचल प्रदेश के 29वें गवर्नर हैं। वे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रुद्रपुर के रहने वाले हैं। वह चार बार विधायक, तीन बार केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। शुक्ला ने अपना सियासी सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू किया। शिव प्रताप शुक्ला गोरखपुर से 1989, 1991, 1993 और 1996 में लगातार चार बार विधायक रहे। देश में लगे आपातकाल के दौरान उन्हें 26 जून, 1975 को जेल भी जाना पड़ा। वह 18 महीने बाद साल 1977 में जेल से छूटे। साल 2002 में विधानसभा चुनाव हार गए। इसके बाद उन्होंने भाजपा के लिए संगठन का काम करना शुरू किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें