Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

नोरी ने Rio Open final में Alcaraz को हराकर लिया बदला

February 27, 2023

नोरी ने Rio Open final में Alcaraz को हराकर लिया बदला

कैमरन नोरी ने रियो ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में रविवार को यहां कार्लोस अल्कारेज के खिलाफ एक सेट और 0-3 से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए साल का पहला खिताब जीता। नोरी ने इसके साथ ही एक हफ्ते पहले फाइनल में स्पेन के अल्कारेज के खिलाफ मिली शिकस्त का बदला भी चुकता कर दिया।दूसरे वरीय नोरी ने अल्कारेज को 5-7, 6-4, 7-5 से हराकर अपने करियर का पांचवां खिताब जीता।

नोरी को इससे पहले जनवरी में आकलैंड में फाइनल में रिचर्ड गास्केट और पिछले सप्ताहांत अर्जेन्टीना ओपन चैंपियनशिप के फाइनल में अल्कारेज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।फाइनल में हार के साथ अल्कारेज ने एटीपी रैंंकग के शीर्ष पर नोवाक जोकोविच के समान अंक जुटाने का मौका भी गंवा दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें