Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

National Badminton Championship में Aakarshi को हरा कर Anupama ने जीता महिला एकल का खिताब

February 28, 2023

National Badminton Championship में Aakarshi को हरा कर Anupama ने जीता महिला एकल का खिताब

अनुपमा उपाध्याय ने सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023 के गलाकाट फाइनल मुकाबले में मंगलवार को आकर्षी कश्यप को मात देकर पहली बार महिला एकल का खिताब जीत लिया। विश्व जूनियर नंबर तीन अनुपमा ने रोमांचक खिताबी मुकाबले मेें पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए आकर्षी को 20-22, 21-17, 24-22 से मात दी।

आकर्षी ने मैच की मज़बूत शुरुआत करते हुए पहला गेम जीत लिया, जिसके बाद अनुपमा ने दूसरे गेम में हल्के हाथ से खेलते हुए ब्रेक तक 11-6 की बढ़त ले ली। अनुपमा ने ब्रेक के बाद भी ड्रॉप-शॉट खेलने जारी रखे और गेम 21-17 से जीतकर मैच को निर्णायक गेम में पहुंचा दिया।तीसरे गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच टक्कर देखने को मिली, हालांकि ब्रेक तक अनुपमा ने आकर्षी पर दबाव बनाकर इंटरवल तक 11-8 की बढ़त बना ली।

आकर्षी ने वापसी करते हुए गेम को 19-19 से बराबरी पर ला दिया, लेकिन अनुपमा ने कोर्ट पर बेहतर फुटवर्क से आकर्षी को नेट पर आने पर मजबूर कर दिया। नतीजतन, आकर्षी ने दो मैच पॉइंट गंवाये और अनुपमा ने इसका लाभ लेकर राष्ट्रीय महिला एकल चैंपियन का ताज अपने सिर सजा लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें