Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना की गोल मार्केट में व्यक्ति से मारपीट, घटना CCTV में कैद

March 1, 2023

लुधियाना की गोल मार्केट में व्यक्ति से मारपीट, घटना CCTV में कैद

लुधियाना (हिम्मत सिंह): पंजाब के जिला लधियाना में जमालपुर इलाके में एक माल लोढ करने वाले चालक के साथ कुछ लोगों ने जमकर मारपीट की। गाड़ी चालक संदीप सिंह और उसका साथी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह गुरदासपुर से गुड़ लाद कर सन्नी करियाणा स्टोर पर छोड़ने जा रहे थे। जमालपुर गोल मार्केट के पास एक व्यक्ति अपने घर से जल्दबाजी में निकला जो गाड़ी के आगे अचानक आ गया।

गनीमत रही कि ड्राइवर संदीप ने गाड़ी रोक ली। इस दौरान उस व्यक्ति ने ड्राइवर से काफी बहसबाजी की। कुछ देर बाद व्यक्ति ने अपने कुछ साथियों को बुला लिया। उन लोगों ने ड्राइवर और उसके साथी के साथ मारपीट की। मारपीट की घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। ड्राइवर संदीप के साथी गुरप्रीत सिंह ने अपनी यूनियन के साथियों को सूचित किया। मौके पर कई होशियारपुर के आल इन वन ब्रद्र यूनियन और लुधियाना के सिक्ख समुदाय के लोग एकत्र हो गए।

सभी लोगों ने जमालपुर रोड़ जाम करके रोष प्रदर्शन कर पुलिस को सूचित किया। पुलिस की ढीली कार्यशैली के कारण लोगों ने करीब 5 घंटे धरना लगाए रखा। घटना स्थल पर थाना फोकल पुआइंट के SHO अमनदीप सिंह बराड़ पहुंचे। पुलिस मुताबिक घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज चैक की जा रही है। पुलिस मुताबिक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें