Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्वीट कर Priyanka Chopra ने की Oscar नॉमिनेटेड डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘The Elephant Whispers’ की तारीफ

March 1, 2023

ट्वीट कर Priyanka Chopra ने की Oscar नॉमिनेटेड डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘The Elephant Whispers’ की तारीफ

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर नॉमिनेटेड डॉक्यूमेंट्री फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स की तारीफ की है। इस वर्ष भारत की ओर से ऑस्कर में नॉमिनेटेड डॉक्यूमेंट्री फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स शामिल है। इस फिल्म का निर्देशन कार्तिकी गोंसाल्विस ने किया है, यह कहानी दक्षिण भारत में एक अनाथ हाथी के बारे में जो एक अप्रत्याशित तरीके से सुकून पाती है जब एक जोड़ा उसे अपनाता है। यह फिल्म गुनीत मोंगा द्वारा निर्मित है।

फिल्म द एलीफेंट व्हिस्पेरर्स इस साल की बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट कारपेंट्री में नॉमिनेशन में शामिल है। प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर इस फिल्म की तारीफ की है।उन्होंने लिखा, “भावनाओं से भरा एक ट्रंक। दिल को छू लेने वाले डॉक्यूमेंट्री में से एक, जिसे मैंने हाल ही में देखा है… बहुत पसंद आई। इस अद्भुत कहानी को जीवंत करने के लिए @अर्थस्पेकट्रम@ गुनीतमोंगा को बहुत-बहुत धन्यवाद।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें