Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Moody ने 2023 के लिए India के वृद्धि अनुमान को बढ़ाकर 5.5 प्रतिशत किया

March 1, 2023

Moody ने 2023 के लिए India के वृद्धि अनुमान को बढ़ाकर 5.5 प्रतिशत किया

नई दिल्ली: मूडीज इंवेस्टर्स र्सिवस ने बुधवार को 2023 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि के अनुमान को 4.8 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.5 प्रतिशत कर दिया। यह बढ़ोतरी बजट में पूंजीगत व्यय में तेज वृद्धि और बेहतर आर्थिक हालात के मद्देनजर की गई। मूडीज ने हालांकि 2022 के लिए भारत के वृद्धि अनुमान को सात प्रतिशत से घटाकर 6.8 प्रतिशत कर दिया। मूडीज ने वैश्विक व्यापक परिदृश्य 2023-24 के फरवरी के अपडेट में अमेरिका, कनाडा, यूरोप, भारत, रूस, मैक्सिको और तुर्किये सहित कई जी20 अर्थव्यवस्थाओं के लिए वृद्धि अनुमान को बढ़ाया है। वर्ष 2022 के मजबूत अंत के चलते यह बढ़ोतरी की गई।

मूडीज ने कहा, ”भारत के मामले में, वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में पूंजीगत व्यय के लिए आवंटन (जीडीपी का 3.3 प्रतिशत) में तेज बढ़ोतरी की गई। यह आंकड़ा बीते वित्त वर्ष के 7,500 अरब रुपये से बढक़र 10,000 अरब रुपये हो गया।” रेंटिग एजेंसी ने कहा कि ऐसे में वास्तविक जीडीपी वृद्धि 2023 में 0.70 प्रतिशत अधिक यानी 5.5 प्रतिशत हो सकती है। इसके 2024 में 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इसमें आगे कहा गया कि 2022 की दूसरी छमाही में मजबूत आंकड़े इस बात की उम्मीद जताते हैं कि 2023 में प्रदर्शन मजबूत रहेगा।

ये भी पढ़ें: CM मान की ‘शुकराना यात्रा’ का आज तीसरा दिन, दमदमा साहिब में होंगे नतमस्तक

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें