Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

यूक्रेन संकट के राजनीतिक समाधान पर चीनी योजना को व्यापक मान्यता मिली

March 1, 2023

यूक्रेन संकट के राजनीतिक समाधान पर चीनी योजना को व्यापक मान्यता मिली

चीन ने हाल ही में यूक्रेन संकट के राजनीतिक समाधान पर चीन का रूख नामक दस्तावेज जारी किया ,जिस में संकट के समाधान के लिए चीनी योजना पेश की गयी और वैश्विक चुनौतियों के सामने एक बड़े देश की जिम्मेदारी भी जाहिर हुई ।इस योजना को व्यापक मान्यता मिली है । यूएन महासचिव के प्रवक्ता स्टेफेन दुजारिक ने इस दस्तावेज को महत्वपूर्ण योगदान बताया। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने बताया कि रूस चीन का शांतिपूर्ण तरीके से मुठभेड़ सुलझाने के लिए योगदान देने की इच्छा की प्रशंसा करता है और चीनी पक्ष के विचारों का समर्थन करता है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि चीन की शांतिपूर्ण योजना में कुछ विषय यूक्रेन स्थिति की शिथिलता सवाल पर विचार करने का आधार बन सकता
है ।बेलारूस के राष्ट्रपति लुकाशंको ने बताया कि चीन योजना चीन द्वारा शांतिपूर्ण नीति का पालन करने की एक मिसाल है और एक नया और रचनात्मक कदम भी है ,जिस से दूरगामी प्रभाव पैदा होगा। कई अंतररष्ट्रीय पर्यवेक्षकों के विचार में चीनी योजना अधिकव्यावहारिक और निष्पक्ष है और संकट के समाधान के लिए उस ने एक नया रास्ता प्रदान किया है ।(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें