Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

आकाश एयर इस साल के अंत तक देगी ‘तीन अंक’ में विमानों का ऑर्डर

March 1, 2023

आकाश एयर इस साल के अंत तक देगी ‘तीन अंक’ में विमानों का ऑर्डर

बेंगलुरु : आकाश एयर इस साल के अंत तक तीन अंक में यानी 100 से अधिक विमानों का ऑर्डर देगी। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। कंपनी के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय दुबे ने कहा कि हमारा इस साल के अंत तक अंतरराष्ट्रीय होने का इरादा है। इसके अलावा हम बेंगलुरु में र्लिनंग अकादमी भी स्थापित करने की मंशा रखते हैं। उन्होंने बताया कि आकाश ने पहले ही 72 विमानों का ऑर्डर दे दिया है। इनमें से 18 विमान उसे मिल चुके हैं।

दुबे ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘इस साल के अंत तक हम विमानों का बड़ा ऑर्डर देने जा रहे हैं। मैं संख्या के बारे में नहीं बताऊंगा लेकिन यह तीन अंक में एक बड़ी संख्या होगी।’’ दुबे ने कहा कि अगले एक साल में आकाश 300 पायलटों की नियुक्ति करेगी। इसके अलावा कंपनी बेंगलुरु में र्लिनंग केंद्र खोलेगी। उन्होंने कहा कि हमें अगले एक दशक में 3,500 पायलटों की जरूरत होगी।

बयान में कहा गया है कि कंपनी ने अपने परिचालन के छह माह पूरे कर लिए हैं। यह अपने खंड में सबसे तेजी से बढ़ती एयरलाइन कंपनी है। आकाश एयर बेंगलुरु से प्रतिदिन 36 उड़ानों का परिचालन करती है। यह शहर में तीसरी सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन है।

ये भी पढ़ें: CM मान की ‘शुकराना यात्रा’ का आज तीसरा दिन, दमदमा साहिब में होंगे नतमस्तक

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें