Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेटे को फोन बंद कर सोने को कहा तो मां को उतारा मौत के घाट

March 2, 2023

बेटे को फोन बंद कर सोने को कहा तो मां को उतारा मौत के घाट

पटियाला (विनीत कपूर): त्रिपडी थाना क्षेत्र के आनंद नगर-ए इलाके में किराए के मकान में रहने वाले 23 वर्षीय युवक ने बुधवार सुबह करीब तीन बजे कहासुनी के बाद अपनी मां को छत से नीचे धक्का दे दिया, जिससे रेखा रानी (52 वर्षीय) के सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। जांच में जुटी सदर थाने की पुलिस ने आरोपी के बड़े भाई राजन बहल की शिकायत पर आरोपी गोविंद बहल के खिलाफ इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

परिजनों के मुताबिक आरोपी पिछले 5 साल से मानसिक रूप से परेशान था, जिसके चलते उसकी मां उसके साथ रहती थी जबकि बड़ा भाई अपने परिवार के साथ अलग रहता था। आरोपी आए दिन छोटी-छोटी बात पर झगड़ा करता था। बुधवार तड़के करीब 3 बजे मां ने आरोपी गोबिंद से मोबाइल फोन बंद कर सोने को कहा, जिसके बाद गुस्साए आरोपी ने अपनी मां को धक्का देकर छत से नीचे फेंक दिया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। त्रिपरी थाना के अतिरिक्त प्रभारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. परिजन के अनुसार आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त रहता था, मेडिकल परीक्षण के बाद उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें