Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

अक्षय-टाइगर स्टारर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के स्कॉटलैंड शेड्यूल की बीटीएस पिक्चर हुई रिलीज

March 4, 2023

अक्षय-टाइगर स्टारर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के स्कॉटलैंड शेड्यूल की बीटीएस पिक्चर हुई रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्राफ की आने वाली फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के स्कॉटलैंड शेड्यूल की बीटीएस पिक्चर सोशल मीडिया पर रिलीज की गयी है।अक्षय कुमार और टाइगर श्राफ इन दिनों फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग में व्यस्त हैं। कुछ दिन पहले इस फिल्म का इंडिया में पहला शूटिंग शेड्यूल पूरा किया गया था। इसके बाद फिल्म की पूरी टीम अगले शेड्यूल के लिए स्कॉटलैंड गयी। फिल्म के प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के सेट से एक बिहाइंड द सीन तस्वीर शेयर की हैं जोकि स्कॉटलैंड के खूबसूरत लोकेशन में ली गई है।

जैकी ने हाल में अपने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से इस बीटीएस पिक्चर को पोस्ट किया, जिसमें टैंक्स, भारी बंदूकों से भरी जीप और विस्फोट दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, गन्स… टैंक्स… एक्सप्लोजन्स…काबूम सिनेमा में मिलते हैं। #बड़े मियां छोटे मियां #स्कॉटलैंड

वाशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट प्रेजेंट्स अली अब्बास जफर द्वारा लिखित और निर्देशित एएजेड फिल्म के सहयोग से बनीं ‘बड़े मियां छोटे मियां’, को वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफर ने प्रोड्यूस किया हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें