Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

लाल लहंगे में Nora Fatehi ने Akshay Kumar के साथ लगाए ठुमके, वायरल हो गया Video

March 4, 2023

लाल लहंगे में Nora Fatehi ने Akshay Kumar के साथ लगाए ठुमके, वायरल हो गया Video

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अटलांटा में नोरा फतेही के साथ लाल लहंगे में डांस करते नजर आए। पैपराजी विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर एक क्लिप शेयर की है।दरअसल, अक्षय और नोरा अपने द एंटरटेनर्स टूर के साथ अमेरिका के दौरे पर हैं। वीडियो में अक्षय अपने ब्लैक आउटफिट के ऊपर लाल घाघरा पहनकर डांस करते हुए दिख रहे हैं।

वहीं नोरा फतेही शॉर्ट रेड शिमरी आउटफिट में स्टेज पर नजर आ रही है। इस बीच अक्षय शर्टलेस लुक में अपने एब्स दिखाते हुए शिमरी ब्लैक ब्लेजर और ब्लैक पैंट में के ऊपर पहने लहंगे को निकालते हैं। इसके बाद दोनों उनकी फिल्म ‘सेल्फी’ के गाने ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

‘सेल्फी’ का निर्देशन राज मेहता ने किया है। फिल्म में इमरान हाशमी, डायना पेंटी और नुसरत भरुचा भी हैं। यह 2019 की मलयालम फिल्म ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ की रीमेक है, यह फिल्म एक आरटीओ इंस्पेक्टर और एक प्रमुख एक्टर के बीच प्रतिद्वंद्विता के इर्द-गिर्द घूमती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें