Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

WPL 2023,RCB vs MI, 4th Match: मुंबई ने आरसीबी को नौ विकेट से दी मात, मैथ्यूज और शिवर ने खेली ज़बरदस्त पारी

March 6, 2023

WPL 2023,RCB vs MI, 4th Match: मुंबई ने आरसीबी को नौ विकेट से दी मात, मैथ्यूज और शिवर ने खेली ज़बरदस्त पारी

WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग का चौथा मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और स्मृति मंधाना की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के बीच है। दोनों टीमें यह मैच जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति बेहतर करना चाहेंगी। मुंबई ने अपना पहला मैच गुजरात के खिलाफ जीता था। हालांकि, बैंगलोर के पहले मैच में दिल्ली के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। बैंगलोर की टीम एक बदलाव के साथ मैदान में उतरी है। वहीं, मुंबई की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

मुंबई ने आरसीबी को नौ विकेट से हरा दिया है। 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम ने 14.2 ओवर में 159 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई के लिए हीली मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा नाबाद 77 रन बनाए। वहीं, नेट शिवर ने नाबाद 55 रन की पारी खेली।

RCBW = 155 (18.4)

MIW = 159/1 (14.2) Mumbai Indians Women won by 9 wkts

———————————————————————-

Playing 11 of both teams:-

Mumbai Indians: यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हीली मैथ्यूज, नेट शिवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, इसी वोंग, अमनजोत कौर, हुमैरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक।

Royal Challengers Bangalore: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एलिस पेरी, दिशा कसाट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), हीथर नाइट, कनिका आहूजा, मेगन शूट, श्रेयंका पाटिल, प्रीति बोस, रेणुका सिंह।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें