Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में एक छात्र की मौत, 2 घायल

March 8, 2023

उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में एक छात्र की मौत, 2 घायल

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की खुर्जा नगर कोतवाली इलाके के तहत मंगलवार को ट्यूशन पढक़र घर वापस लौट रहे मोटरसाइकिल सवार तीन छात्रों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक सीकरा गांव के रहने वाले सुजल, गोलू और काकू बाइक से ट्यूशन पढ़ने खुर्जा गए थे। वापस लौटते वक्त ढाकर रोड पर एक निजी स्कूल के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

हादसे में सुजल (15) की मौत हो गयी जबकि गोलू और काकू घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। खुर्जा नगर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया गया है और मृतक छात्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें