Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

Brahmastra: पार्ट 2 और 3 में भी नजर आएंगे Ranbir Kapoor, जल्द होगी शूटिंग शुरू

March 8, 2023

Brahmastra: पार्ट 2 और 3 में भी नजर आएंगे Ranbir Kapoor, जल्द होगी शूटिंग शुरू

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर अपनी सुपरहिट फिल्म ब्राह्मास्त्रा पार्ट वन- शिवा के अगले संस्करण ब्रह्मास्त्र: पार्ट 2 और ब्रह्मास्त्र: पार्ट 3 में भी नजर आयेंगे। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ब्राह्मास्त्रा पार्ट वन- शिवा में रणबीर कपूर ,आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन ने मुख्य भूमिका निभायी थी।ब्राह्मास्त्रा पार्ट वन- शिवा बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हुयी थी। रणबीर कपूर ब्रह्मास्त्र: पार्ट 2 और 3 में भी नजर आयेंगे।

रणबीर कपूर ने बताया कि ब्रह्मास्त्र 2 और 3 बन रही है और इसे अयान मुखर्जी ही लिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह 2023 के अंत तक या 2024 की शुरुआत में इसकी शूटिंग शुरु करने की प्लानिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ब्राह्मास्त्र 2 से पहले रणबीर कपूर आने वाली फिल्म एनिमल की शूटिंग पूरी करेंगे। एनिमल में रणबीर के अपोजिट रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें