Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे टूटकर 82.29 पर आया

March 8, 2023

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे टूटकर 82.29 पर आया

विदेशी बाजार में अमेरिकी डॉलर की मजबूती और घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख के चलते रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 37 पैसे की गिरावट के साथ 82.29 रुपये के स्तर पर आ गया।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 82.25 पर खुला और फिर पिछले बंद के मुकाबले 37 पैसे की गिरावट दर्ज करते हुए 82.29 पर आ गया। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.92 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत बढक़र 105.80 पर आ गया।इससे पहले मंगलवार को होली के अवसर पर शेयर बाजार और मुद्रा बाजार बंद थे।वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.28 प्रतिशत बढक़र 83.52 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 721.37 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: जज्बा और सेवा : राख नहीं, शोध की रोशनी बनेगी कांता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें