Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

खत्म हुआ एक्टर Satish Kaushik के शव का पोस्टमार्टम, रिपोर्ट्स में सामने आई मौत की वजह

March 9, 2023

खत्म हुआ एक्टर Satish Kaushik के शव का पोस्टमार्टम, रिपोर्ट्स में सामने आई मौत की वजह

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक का दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में पोस्टमॉर्टम अब खत्म हो गया है। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को ये जानकारी दी।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल से कौशिक के निधन के बारे में सूचना मिली थी।अधिकारी ने कहा, “डीडीयू अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।”मिली जानकारी के मुताबिक सतीश कौशिक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है के उनके शरीर पर चोट के कोई भी निशान नहीं मिले हैं। रिपोर्ट्स में कार्डियक अरेस्ट को एक्टर की मौत का कारण बताया गया है।

इस बीच, पुलिस की एक टीम उन लोगों से भी पूछताछ कर रही है, जो बुधवार को बिजवासन स्थित फार्महाउस में जमा हुए थे, जहां कौशिक अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ थे।अभिनेता-लेखक-निर्देशक सतीश कौशिक फिल्म “मिस्टर इंडिया” में ‘कैलेंडर’ के रूप में याद किए जाते हैं। उनका बुधवार देर रात 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया।उनके दोस्त अभिनेता अनुपम खेर ने गुरुवार तड़के एक ट्वीट कर लोगों को ये जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें